फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन होटल के बाथरूम में हैं लगे हैं खुफिया कैमरे

Fri, 12 Aug 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 सिविल लाइंस एरिया में स्थित शहर के एक नामचीन होटल के बाथरूम में खुफिया कैमरे लगे होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल ठहरी डब्ल्यूएचओ की एक महिला अधिकारी ने इस बाबत डीएम से शिकायत की है। डीएम ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि होटल प्रबंधन के रसूख की वजह से पुलिस मामला दर्ज करने में कतरा रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित इस होटल के रूम नंबर 109 में ठहर चुकी महिला अधिकारी ने डीएम से कहा है कि जब वह रूम में रुकी थीं तो बाथरूम यूज करते वक्त उन्हें दीवारों में छेद नजर आए। इस तरह के छेद खुफिया कैमरे लगाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। महिला अधिकारी ने बताया कि बाथरूम इस्तेमाल करते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि कोई बाथरूम में ताकाझांकी कर रहा है। इसके बाद उन्होंने गौर से देखा तो बाथरूम में कई प्वाइंट्स पर आरपार छेद थे।

अमूमन खुफिया कैमरे फिट करने के लिए इस तरह के छेद बनाए जाते हैं। महिला अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की लेकिन किसी ने ठीक से रिस्पांस नहीं किया। इसके बाद उन्होंने होटल के कमरे को गहराई से देखा तो पाया कि दरवाजे से लेकर दूसरे कई स्थानों पर छेद बने हुए हैं। महिला अधिकारी ने इस बाबत डीएम जुहैर बिन सगीर से शिकायत की है।
विज्ञापन


डीएम ने इस मामले में पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन सनसनीखेज घटना सामने आने के बावजूद पुलिस होटल प्रबंधन के प्रेशर में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है। सिविल लाइंस के इस काफी महंगे होटल में पुलिस के साथ ही नेताओं का भी आना जाना लगा रहता है।

इससे पहले भी शहर के एक होटल में बाथरूम में ताकाझांकी का मामला प्रकाश में आया था। तब दिल्ली की महिला ने मझोला थाने में होटल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि बाथरूम में ड्रेस चेंज करते वक्त रोशनदान से कोई अंदर झांक रहा था। बाद में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को दफन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें