फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठी... नशीली चाय पिलाकर ले गई ई रिक्शा

Sun, 18 Dec 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला सवारियों से जरा सावधान रहें। इन दिनों ये गैंग ई रिक्शा चालकों को लूट रहा है। एक महिला ने चालक को नशीली चाय पिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया। महिला अपने तीन साथियों के साथ डबल फाटक से हरथला के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थी।
विज्ञापन


चालक को कांशीराम नगर रेलवे क्रासिंग के पास बेहोशी की हालत में फेंककर लुटेरे फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनकपुर कांशीराम नगर निवासी मुजाहिद हुसैन बेग पुत्र शहिद बेग  शुक्रवार को महानगर में ई-रिक्शा चलाने गया था।

डबल फाटक से उसे रिक्शा में एक महिला और तीन युवक  हरथला स्थित अस्पताल के लिए सवार हुए। पीएसी तिराहे के पास महिला के साथ शराब की दुकान में शराब पीने चले गए। जबकि महिला ई-रिक्शा में बैठी रही और चालक को अपनी बातों में उलझा लिया। इसी बीच महिला चाय ले आई और चालक को पिला दी।
विज्ञापन


इसके बाद चालक बेहोश हो गया। महिला और उसके साथियों ने चालक को रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया और ई-रिक्शा व चालक की जेब से पंद्रह सौ रुपये, मोबाइल लेकर फरार हो गए। परिजन चालक की तलाश करते हुए रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गए और यहां उन्होंने मुजाहिद मिल गया। जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें