फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप, पंचायत से वारदात को दबाने की कोशिश

Wed, 27 Jul 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 कुंदरकी थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। दो युवतियां पीड़िता को बुलाकर अपने साथ जंगल में ले गईं। यहां उनके तीन दोस्तों ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पहले तो इस मामले को गांव में पंचायत के जरिये दबाने की कोशिश होती रही।
विज्ञापन


लेकिन समझौता न होने पर पीड़िता की मां ने कुंदरकी थाने में युवतियां और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।   

कुंदरकी थानाक्षेत्र के एक गांव में मजदूर का परिवार रहता है। 22 जुलाई की शाम में ग्रामीण मजदूरी करने मुरादाबाद गया था। जबकि उसकी पत्नी चूड़ियां बेचने कुंदरकी गई थी। जबकि घर में चौदह वर्षीय बेटी और उसके छोटे भाई बहन थे।
विज्ञापन


इसी बीच गांव की दो  युवतियां उसके घर पहुंची और ग्रामीण की बेटी को जंगल से लकड़ी लाने के बहाने ले गईं। आरोप है कि युवतियां उसे ईंट भट्ठे पर ले गईं। भट्ठे के पास झुग्गी में पहले से मौजूद अंकित और उसके दोस्तों ने किशोरी को खींच लिया।

तीनों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। जबकि आरोपी दोनों युवतियां भी वहां मौजूद रहीं। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की गई। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर उसने घर जाकर किसी से कुछ बताया तो उससे मार दिया जाएगा। इसी डर में किसी ने किसी को कुछ नहीं बताया। किशोरी की हालत बिगड़ी तो मां ने उससे पूछताछ की। तब उसने सच्चाई मां को बताई।

किशोरी की मां ने पिता को पूरी घटना बताई। इस घटना की जानकारी गांव में पहले तो आरोपी के परिजनों ने मामले को दबाने के लिए गांव में पंचायत बैठवा दी। लेकिन आरोपी के परिजन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाई। मंगलवार को पीड़िता की मां थाने पहुंची और अंकित उसके दो दोस्त व किशोरी को बुलाकर जंगल ले जाने वाली किशोरियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवा दिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें