फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे वाले परोस रहे थे सड़ा मशरूम.. बासी चिकन और पनीर

Thu, 14 Jul 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ढाबों पर छापा - फोटो : demo
विज्ञापन
ढाबों पर चरस- अफीम की पुड़िया बिकने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद डीएम ने बुधवार को हाईवे किनारे स्थित ढाबों पर ताबड़तोड़ छापे डलवाए। ड्रग इंस्पेक्टर, फूड सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे पर स्थित करीब दस ढाबों पर छापा मारकर चप्पा - चप्पा खंगाला। फिलहाल कोई नशीला पदार्थ तो ढाबों से नहीं मिला लेकिन ढाबे वाले सड़ा हुआ खाना बेचने में फंस गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर को सूचना मिली थी कि दिल्ली हाईवे स्थित ढाबों पर नशे की पुड़िया भी बेची जा रही हैं। इस पर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला यादव को पुलिस के साथ ढाबों पर छापा मारने के आदेश दिए। ढाबों पर चेकिंग के लिए फूड सेल के अधिकारियों को भी साथ रखा गया था।

भारी फोर्स के साथ टीम ने छापामारी शुरू की तो ढाबा संचालकों में खलबली मच गई। जिला अभिहित अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि छापामारी के दौरान ढाबों की सर्च की गई लेकिन वहां फिलहाल कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन


अलबत्ता फूड सेल ने खाना चेक किया तो ढाबों पर सड़ा हुआ मशरूम, बासी चिकन, तीन दिन पुराना महक उठ चुका पनीर, भिंडी की सब्जी और दाल ग्राहकों को परोसा जा रहा था।
इन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें नष्ट करा दिया गया है। टीम ने शिवा टूरिस्ट ढाबा से अरहर की दाल, दूध, दही, पिसी हल्दी का सैंपल लिया गया है।

न्यू शिवा ढाबा से अरहर की दाल और सिंह ढाबा से पनीर का सैंपल लिया गया है। टीम ने शिवशक्ति स्वीट्स से बूंदे के लड्डू के सैंपल भी लिए हैं। ढाबा संचालकों नजर अली, सुनील, हरपाल सिंह और  राजू को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें