धनास में घर लहुलूहान हालत में घर पहुंचे युवक की जीएमएसएच 16 में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन मोहल्ले में ही रहनेवाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार शाम को धनास निवासी नरेश कुमार (19) को तीन चार युवक गंभीर घायल अवस्था में उसको घर पहुंचाया। जिसके बाद उसेक परिजन तुरंत नरेश को जीएमएसएच 16 पहुंचाया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई। मृतक के भाई शीशपाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे शकाल , विपिन और अन्य दो लड़के घायल हालत में नरेश को घर लाए थे। नरेश के मुंह नाक से बहुत खून बह रहा था। शकाल ने बताया कि नरेश को वही के रहने वाले विंदेश ने उसको पीटा है।
शीशपाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर बाद में छोड़ दिया। नरेश दिहाड़ीदार मजदूर था। नरेश तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वही सारंगपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ शादीलाल ने बताया कि जिस व्यक्ति विंदेश पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। विंदेश ने बताया कि वो उसको जबरदस्ती शराब पीने के लिए कह रहा था। वो मना कर के जाने लगा जिस पर नरेश उसके पीछे दौड़ा और वह गिर गया जिस पर उसके नाक मुंह पर चोटें आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। डाक्टरों का बोर्ड से पोस्टमार्ट करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने केबाद बनती कार्रवाई की जाएगी।