फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचों की बट से घायल कर सवा लाख लूटे

Sat, 23 Jul 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
रिपोर्टिंग रहरा चौकी क्षेत्र में गुरुवार को समूह की उगाही करके लौट रहे क्रेडिट केयर कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने तरौली के पुल पर सवा लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। कर्मचारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी उदय शंकर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पूर्व गुरुवार को एक अन्य फाइनेंसकर्मी से भी लूटपाट की गई थी। मेरठ के पठानपुर कंकड़खेड़ा निवासी मनीश पुत्र जगवीर प्रजापति नगर की सरकारी अस्पताल रोड स्थित सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में बतौर क्षेत्रीय सदस्य के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


पीड़ित जगवीर ने बताया कि वह गुरुवार को रहरा क्षेत्र के गांव छपना, नानई, कसाईपुरा से समूह की उगाही करके हसनपुर लौट रहे थे। ढाई बजे जैसे ही बाइक तरौली पुल पर पहुंची, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया।
विज्ञापन


बैग में रखी करीब 1 लाख 26 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें