फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले पकड़ी चालीस लाख रुपये की शराब

Thu, 10 Mar 2016 03:05 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला पुलिस ने होली पर खपाने के लिए पंजाब से लाई जा रही चालीस लाख रुपये की कीमत की शराब पकड़ी है। ये शराब दूध के टैंकर में लदी हुई थी। पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर टैंकर संग तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन तस्कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने मझोला थाने में अवैध शराब की तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से तस्करी की शराब मुरादाबाद लाई जा रही है। इंस्पेक्टर मझोला राजेश द्विवेदी और लाकड़ी फाजलपुर चौकी इंचार्ज हरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ जीरो प्वाइंट के पास हाईवे पर बैरियर लगाकर दूध के पंजाब नंबर प्लेट लगे टैंकर को रुकवा लिया।

इसी दौरान टैंकर की दूसरी खिड़की से तीन व्यक्ति कूद कर फरार हो गए। जबकि तीन को मौके पर ही दबोच लिया। टैंकर की तलाश लेने पर पंजाब मार्का शराब की 355 पेटियां बरामद कर लीं। पकड़े गए आरोपों ने अपने नाम मनोज पाल पुत्र नंद किशोर पाल निवासी गोविंद नगर थाना कटघर, संदीप सिंह उर्फ बबलू पुत्र हरदीप सिंह निवासी पट्टी कल्याण थाना सम्भालका जिला पानीपत (हरियाणा) और तीसरे ने अपना नाम हरविंदर सिंह पुत्र सरदार अजीत सिंह निवासी गोविंद नगर थाना कटघर बताया।
विज्ञापन


जबकि इनके फरार साथी सुखवीर पुत्र मुख्तार सिंह निवासी गोविंद नगर थाना कटघर, राजू उर्फ राजीव शर्मा पुत्र छेदा लाल निवासी दीवान का बाजार थाना नागफनी और छोटू पुत्र मुरारी लाल निवासी डिप्टी साहब वाले मंदिर के पास थाना कटघर हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यूपी का होलोग्राम लगाकर पंजाब की शराब की बिक्री की जाती थी।

पुलिस ने इनके कब्जे से स्टिगर मार्कर व मोहरें बरामद की हैं। लंबे समय से आरोपी शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि शराब करीब चालीस लाख रुपये की आंकी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें