फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक निकला रेप का आरोपी

Wed, 20 Dec 2017 12:30 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape victim - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन से लापता युवती को बंधक बनाकर 62 दिन तक रेप के मामले में एक आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रविंद्र निवासी कोकरपुर थाना छजलैट है। आरोपी कथावाचक है। उसने बताया कि राकेश उर्फ गुड्डू ने युवती को उसके पास पहुंचाया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी से उसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि सिविल लाइन मेें रहने वाली एक युवती अक्तूबर माह में बहन से गुस्सा होकर दिल्ली रोड पर आई थी।

वहां से राहगीर राकेश उर्फ गुड्डू उसको घर पहुंचाने के बहाने लोकोशेड पुल से अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती को उसके घर न ले जाकर आरोपी कांशीराम नगर स्थित अपने घर ले गया। यहां पर युवती से उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसको बंधक बनाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


चार दिन कांशीराम नगर में युवती को रखा गया, इसके बाद उसे राकेश का भाई बबलू अपने साथ कार में बैठाकर ले गया। आरोप है कि बबलू ने भी युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद बबलू के दोस्त सौरभ, रविंद्र, परवीन और एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। सर्विलांस की मदद से सात दिसंबर को पुलिस ने युवती को बरामद किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें