फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील ने ली थी मुजफ्फरनगर के मौलाना की सुपारी

Mon, 08 Aug 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 बिजनौर में गोलियों से भूने गए नेशनल जांच एजेंसी (एनआईए) के डिप्टी एसपी तंजील अहमद ने मुजफ्फरनगर के एक मौलाना और धर्मगुरु की सुपारी ली थी। तंजील ने हत्या का टास्क अपने खास शूटर और कुख्यात अपराधी मुनीर को ही दिया था। लेकिन मुनीर ने मौलाना की हत्या करने से इंकार कर दिया था। मौलाना पर मुजफ्फरनगर दंगे में छेड़खानी के उन आरोपियों को छुड़ाने का आरोप लगा था, जिस घटना की वजह से मुजफ्फनगर दंगे की आग में झुलस गया था।
विज्ञापन


पांच दिन बिजनौर पुलिस की रिमांड कस्टडी में रहे मुनीर ने ये राज खोले हैं। मुनीर के इस बयान से शासन तक हड़कंप मचा हुआ है। नेशनल जांच एजेंसी, एसटीएफ और आईबी मुनीर के इन बयानों को फिल्टर करने में जुटीं हैं।  

बिजनौर पुलिस ने दो अगस्त 2016 को तंजील हत्यकांड के आरोपी मुनीर निवासी सहसपुर (जिला बिजनौर) को पांच दिन की रिमांड कस्टडी में लिया था। बिजनौर पुलिस के अलावा एसटीएफ, नेशनल जांच एजेंसी और आईबी के अधिकारियों ने भी लंबे पूछताछ की थी। पुलिस के विभाग के सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में मुनीर ने एनआईए अफसर तंजील अहमद के तमाम राज खोले हैं। उसने बताया कि तंजील सुपारी लेकर हत्या भी कराते थे।
विज्ञापन


उन्होंने मुजफ्फर नगर जिले के जानसठ में रहने वाले एक मौलाना व धर्मगुरु की सुपारी भी ली थी। मौलाना की हत्या करने के लिए उन्होंने मुनीर से ही कहा था। लेकिन उसने इस काम को अंजाम देने से इंकार कर दिया था। दिल्ली में पांच लोग उससे मिले भी थी। उसने दावा किया है कि इंकार करने पर तंजील ने उसे धमकाया था। ये सनसनीखेज बयान देने से जांच एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस दोबारा मुनीर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 

नोएडा में फ्लैट और एक करोड़ का दिया था ऑफर
मुनीर ने पूछताछ में कबूला है कि तंजील ने पांच लोगों को उससे मिलने के लिए भेजा था। दिल्ली में हुई मीटिंग में उन्होंने मुनीर को ऑफर दिया था कि अगर वह उनके काम को अंजाम देगा तो उसे नोएडा में एक फ्लैट, करोड़ रुपये और एक ग्लॉक पिस्टल दी जाएगी। जबकि एडवांस में भी मोटी रकम और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल वाहन व हथियार भी मुहैया कराए जाएंगे। 

मुजफ्फरनगर में दोबारा दंगा कराने की साजिश तो नहीं 
पुलिस सूत्रों का दावा है कि मुनीर ने ये तो बता दिया है कि तंजील ने सुपारी ली थी। लेकिन ये नहीं बता पाया कि सुपारी देने वाले कौन थे। क्योंकि वह तंजील द्वारा ही उससे मिलने आए थे। मौलाना की हत्या कराने के पीछे मुजफ्फरनगर में दोबारा दंगा कराने की बड़ी साजिश भी हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि ये वही मौलाना हैं। जिनका नाम 2013 के दंगे में भी आया था। जबकि सपा के वरिष्ठ नेताओं से भी इनके करीबी संबंध हैं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें