फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद अपराध: चचेरे भाइयों को बचाने पहुंचे युवक को पड़ोसियों ने मारी गोली, सीने में लगे छर्रे; एक गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 02:11 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में चचेरे भाइयों को बचाने पहुंचे साहिर को पड़ोसियों ने गोली मार दी। उसके सीने में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक में मंगलवार की देर रात पड़ोसियों से चचेरे भाइयों को बचाने पहुंचे युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में युवक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


युवक के सीने में दाहिने ओर छर्रे लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी साहिर ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे वह अपने घर में मौजूद था।

इसी दौरान वह शोर-शराबा सुनकर घर से बाहर निकला आया। उसने देखा कि उसके चचेरे भाई साजिद और शाहनवाज के साथ पड़ोसी, यूनुस, उसका भाई मो. यूसुफ और साबिर गाली-गलौज कर रहे हैं। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके ही साथ भिड़ गए। इस दौरान आरोपियों ने तमंचा से साहिर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जिसमें उसके सीने में दाहिने ओर छर्रे लग गए और वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को आरोपी मो. यूसुफ को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

Trending Videos

महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी महक मलिक ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह घर से दूध लेने जा रही थी। सरकारी जमीन पर बने रास्ते में एक परिवार के लोग भैंस नहला रहे थे। जिसकी गंदगी महिला के कपड़ों पर आ गई।

महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। महिला ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद आरोपी कमल ने अपने भाई लाखन, कपिल और मां श्रद्धा के साथ घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी
मझोला थानाक्षेत्र में चोरों ने कारखाने से सात क्विंटल एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी मो. फैजान ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मझोला के टीपी नगर जन्नत बाग में कारखाना है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात चोरों ने कारखाने से करीब सात क्विंटल एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी कर ली। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें