सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बेटी बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा है।
उसी की कालेज में जीएनएम द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाला छात्र क्रिशटोफर उसे दो महीने से परेशान कर रहा है। कालेज आते-जाते छात्रा को रोककर अश्लील बातें करता है। कालेज में भी क्रिश उसे परेशान करता है। छात्र मिशन कंपाउंड में ही रहता है।
बुधवार को क्रिशटोफर छात्रा के घर में घुस गया। घर में घुस कर उसने ने 18 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौच की। इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।