फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ पकड़े इश्कजादे को मुर्गा बनाया

Tue, 02 Aug 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रेमिका के साथ इलैक्ट्रीशियन को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक की पिटाई की और उसे मुर्गा बनाया। माफी मांगने पर आरोपी युवक को बिना पुलिस कार्रवाई के छोड़ दिया। युवक का आरोप है उन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। 
विज्ञापन


आरोपी इलैक्ट्रीशियन सिविल लाइंस के हरथला का रहने वाला है। उसके दोस्त ने उसे एक छात्रा का मोबाइल नंबर दिया था। मोबाइल नंबर बंगला गांव में रहने वाली दसवीं की छात्रा का था। इलैक्ट्रीशियन ने व्हाट्सएप पर छात्रा को मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

बातचीत बढ़ने पर छात्रा और युवक के बीच प्रेम संबंध हो गए। छात्रा को परिजनों ने कई बार फोन पर बात करते हुए पकड़ था। युवक को भी फोन पर समझाया था। लेकिन वह नहीं माना। वह नंबर बदल बदल कर बात करता रहा। सोमवार को इलैक्ट्रीशियन ने छात्रा को जिला अस्पताल की ओपीडी में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


छात्रा घर से निकली तो परिवार के लोगों को उस पर शक हुआ। छात्रा जिला अस्पताल में पहुंच गई। यहां पहले से उसके इंतजार में खड़ा प्रेमी मिल गया। इसके बाद दोनों ओपीडी में चले गए और यहां बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच छात्रा के मोहल्ले के लड़के पहुंच गए।

उन्होंने युवक को पकड़ लिया। खबर मिलने पर छात्रा के परिजन भी आ गए। उन्होंने छात्रा को तो घर भेज दिया। इसके बाद आरोपी युवक की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद  युवक को मुर्गा बनाया। कान पकड़वा कर माफी मांग पाई। इसके बाद आरोपियों के युवक के दो मोबाइल छीन लिए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें