फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी के छात्र ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
rajveer - फोटो : फाइल ‌चित्र
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर मेें एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के ही हेल्थ क्लब में फंदे पर लटका मिला। छात्र की खुदकुशी करने की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तपुर हासा गांव निवासी राजवीर सिंह (23) पुत्र इन्दल कश्यप मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार सुबह मेें करीब ग्यारह बजे छात्र राजवीर सिंह घर से बाहर निकला था।

कुछ ही देर बाद में परिजनों कोे पता चला कि ग्राम तख्तपुर हासा से सटे ग्राम मोहनपुर में स्थित मलिक हेल्थ क्लब में राजवीर सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस वक्त हेल्थ क्लब में कोई नहीं था।
विज्ञापन


कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिजन पहुंचे तो देेेखा कि राजवीर का शव हेल्थ क्लब के एक साइड मेें दो दीवार के बीच लगे लोहे के पाइप पर लटका है। आनन-फानन में राजवीर सिंह के शव को उतारकर पीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील शर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हेल्थ क्लब के संचालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना स्थल से रस्सी को कब्जे में ले लिया। इसी रस्सी से छात्र ने फंदा लगाया था।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम की तैयारी की तो परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 
  पीसीएस-जेे करना चाहता था राजवीर राजवीर का सपना जज बनने का था। बीए की पढ़ाई करने के दौरान ही उसने पढ़ाना भी शुरू किया। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत न होने के कारण परिवार को सहारा लगाता था। मृतक राजवीर सिंह ने दो वर्ष तक ग्राम तख्तपुर हासा मेें जेआर पब्लिक स्कूल का संचालन किया था लेकिन बाद में मुरादाबाद की यूनिवर्सिटी में एलएलबी में प्रवेश ले लिया। एलएलबी के बाद वह पीसीएस-जे पास कर जज बनना चाहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें