फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद का मुजरिम लूट का मास्टरमांड

Tue, 22 Mar 2016 08:50 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पांच दिन पहले पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गजरौला के सीमेंट कारोबारी बिजेंद्र सिंह के साथ हुई लूट की स्क्रिप्ट उम्रकैद के एक मुजरिम स्वार निवासी रिजवान ने लिखी थी, जो हाईकोर्ट से बेल पर चल रहा है। पुलिस ने भगतपुर थानाक्षेत्र के बिलावाला गांव निवासी पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कारोबारी से लूटी गई कार भी पूर्व प्रधान के घर से बरामद की गई है। पुलिस रिजवान समेत घटना में शामिल रहे पांच अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने सोमवार को वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पंद्रह मार्च को रामपुर के स्वार कस्बे से पेमेंट लेकर लौट रहे गजरौला निवासी सीमेंट कारोबारी बिजेंद्र सिंह की कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने रुकवा लिया था।

इसके बाद बदमाशों ने बिजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी तरुणा को पीटकर कार और दो लाख रुपये लूट लिए थे। उन्होंने बताया कि मूंढापांडे के टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों को ट्रेस कर लिया गया था। रविवार की रात पुलिस ने कैलसा रोड से लूट में इस्तेमाल की गई कार के साथ शमशेर अली उर्फ छम्मा पत्र मो. कासिम निवासी सैदोरा थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर और  मुमताज अली पुत्र मो. अली निवासी हरिपुरा हरस्वर थाना बाजपुर जिला उधमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस इनके कब्जे से दस हजार रुपये और तमंचे बरामद किए हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने भगतपुर के गांव बिलावाला गांव में पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश के घर दबिश देकर लूटी गई कार बरामद कर ली। पुलिस ने पूर्व प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की स्क्रिप्ट शातिर बदमाश रिजवान ने रची थी। वह बिजनौर जिले में लूट एंड मर्डर केस में पकड़ा गया था। जिसमें उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। हाई कोर्ट से उसे बेल हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें