फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी धर्मस्थल विवाद में देर रात समझौता, रामलीला आज से

Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी में रामलीला स्‍थल गेट पर हंगामा कर रहे युवकों को समझाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंदरकी में धर्म स्थलों से संबंधित विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम और सीओ डेरा डाले हुए है। कई राउण्ड में दोनों पक्षों से वार्ता का दौर चल चुका है। देर रात दोनों पक्षों को साथ बैठाकर वार्ता की गई। करीब 12ः30 बजे दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से रात तक प्रशासन विवाद के निपटारे में लगा रहा। एसडीएम अब्दुल वासित और सीओ एनपी सिंह कुंदरकी में डेरा डाले रहे। पहले दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता की गई। इसके बाद शाम को दोनों पक्षों को बुलाया गया। एक पक्ष मौके पर पहुंचा।

लेकिन देर शाम तक दूसरा पक्ष नहीं आया। जबकि दोनों पक्षों के सभी नामजद कस्बे से फरार हैं। रात में दूसरा पक्ष आया भी लेकिन उसने वार्ता नहीं की। उसके लौट जाने पर दूसरे पक्ष ने आक्रोश बढ़ गया। किसी तरह प्रशासन ने स्थिति को काबू में कर एक पक्ष को शांत किया। देर रात खबर लिखे जाने तक एसडीएम और सीओ दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता कर हल निकालने के प्रयास में लगे हुए थे।
विज्ञापन


देर रात दोनों पक्षों का समझौता हुआ। इसके बाद रामलीला कमेटी की ओर से रविवार से रामलीला शुरू कराए जाने पर सहमति जता दी गई है। एक पक्ष से सभासद नाजिम उस्मानी, इंतजार हुसैन, शेर अली, डब्लू रहे। दूसरे पक्ष से रमनभूषण, अनुज शर्मा, रामगुलाम, पप्पू राजपूत रहे।  समझौते में हुआ तय लिखित समझौते में माना गया कि मस्जिद पर पांच लाउडस्पीकर और मंदिर पर एक लाउडस्पीकर 2014 के पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लगे रहेंगे। दोनों लाडस्पीकरों के मुंह एक दूसरे के विपरीत होंगे। इनकी आवाज सुप्रीम कोर्ट के अनुसार तय मानक से अधिक होने पर कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद में नमाज के समय मंदिर का लाउस्‍पीकर नहीं बजाया जाएगा। मंदिर में कार्यक्रम के दौरान दूसरा पक्ष व्यवधान पैदा नहीं करेगा। कार्यक्रम का सम्मान करेगा। देर रात निकला हल
दिन भर कोशिश की गई थी कि दोनों पक्षों में हल निकाल दिया जाए। देर रात दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में लिखित समझौता कराया गया है। यदि इस समझौते का कोई उल्लंघन करता है या भविष्‍य में विवाद पैदा करता है तो कार्रवाई होगी। 
- अब्दुल बासित, एसडीएम, बिलारी। रामलीला की सुरक्षा बढ़ाएं
मंचन शुरू किया और कुछ अनहोनी हुई तो कौन जिम्मेदार होगा। पुलिस केस को खत्म करे। वरिष्ठ अधिकारी अभद्रता करने वाले और रामलीला बंद कराने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें। रामलीला के दौरान सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसी शर्त पर मंचन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीन भूषण, अध्यक्ष, रामलीला कमेटी, कुंदरकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें