मझोला थानाक्षेत्र में बिजली विभाग के जेई ने कर्मचारी की बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिए। जिसे लेकर हाइडिल कालोनी में बखेड़ा खड़ा हो गया। कर्मचारी ने जेई के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
घटना मझोला स्थित हाईडिल कालोनी की है। कालोनी में कर्मचारी का परिवार रहता। उसकी बेटी 11 वीं कक्षा में पढ़ती है। जबकि कर्मचारी के बराबर में ही जेई प्रवीण कुमार का आवास है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जेई प्रवीण कुमार मूलरूप से बुलंदशहर निवासी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कराया है।
उसने आरोप लगाया है कि जेई उसकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। विरोध करने पर धमकियां दे रहा है। जेई की इन हरकतों से उसकी बेटी तनाव में है और उसका घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। आरोपी उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। कई बार शिकायत के बाद भी आरोपी ने अपनी हरकतों में बदलाव नहीं किया।
कर्मचारी ने बताया कि एक दिन उसका छोटा बेटा हाथ में मोबाइल लिए घर के बाहर खेल रहा था। जेई ने मौके का फायदा उठाकर उसे बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और उसके हाथ से मोबाइल ले लिया। इसके बाद जेई ने मोबाइल से लड़की का नंबर ले लिया। इंस्पेक्टर मझोला राजेश द्विवेदी ने बताया केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।