फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की धमकी पर भी शादी को तैयार नहीं हुई छात्रा तो किया अगवा

Sat, 09 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : file photo
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा के शादी से इनकार करने पर आरोपियों ने पहले उसे हत्या की धमकी दी। जब मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई तो छात्रा का स्कूल से लौटते समय अगवा कर लिया। कलानौर पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर सोनीपत के जाटी खुर्द निवासी जगमहेंद्र और सोनीपत के दहिया कालोनी निवासी राजबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पर आरोप है कि यदि वह जान से मारने की धमकी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो छात्र का अपहरण नहीं होता। 
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पांच जुलाई को शाम तक छात्रा स्कूल से घर नहीं लौटी तो उसके बारे में खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उसके बारे में पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के स्कूल से लौटते समय जगमहेंद्र और राजबीर ने अपहरण कर लिया। अगवा करने के बाद उसे कार में डालकर साथ ले गये। अभी तक पुलिस छात्रा के बारे में सूचना नहीं जुटा सकी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सोनीपत में उनके घर पर भी छापेमारी की, लेकिन दोनों नहीं मिले। 

पहले नहीं की पुलिस ने सुनवाई 
छात्रा के पिता का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई करती तो उनकी बेटी का अपहरण नहीं होता। आरोप है कि काफी दिन से अज्ञात युवकों का घर फोन आता था। फोन पर बेटी को धमकी देते थे कि यदि शादी नहीं की तो उसकी हत्या कर देंगे। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़की के पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मामले में जांच अधिकारी सिल्कराम का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें