मतदान से एक दिन पहले कुंदरकी के डोमघर में सोमवार की रात पुलिस ने विधायक हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप से शराब लदी कार बरामद की है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई व्यक्ति नहीं मिला। कार का लॉक लगा है।
लेकिन शीशे से देखने से पता चल रहा है कि कार के अंदर शराब है। पुलिस ने पंप कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कार कोई खड़ी करके भाग गया। सोमवार की रात कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र में एक होंडा सिटी कार से वोटरों को शराब बांटने की जानकारी पुलिस को मिली है।
कुंदरकी पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार डोमघर में हाजी रिजवान के पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। उन्होंने यहां कार को दो कारों के बीच में खड़ी कर दी। इसके बाद कार सवार गायब हो गए। पुलिस घेराबंदी कर पेट्रोल पंप पर पहुंच गई।
पुलिस ने कार को पकड़ लिया। कार का लॉक लगा हुआ है। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बताया कि कार कुछ लोग खड़ी करने के बाद फरार हो गया है।