फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं आतंकियों के कब्जे में हूं... प्लीज मुझे बचा लो

Mon, 01 Feb 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका को पति के हाथों पिटता देख वो बौखला गया। उसने प्रेमिका के पति को सबक सिखाने की ठान ली। लेकिन फिर उसने जो किया उससे पूरा पुलिस महकमा हिल गया। तीन दिन तक अफसर भी चैन से नहीं सो सके। जी हां, करुला के बिलाल ने प्रेमिका के पति को जेल भिजवाने की ऐसी साजिश रची कि सब दंग रह गए। बिलाल ने दीप्ति बनकर पुलिस अफसरों को मैसेज करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन



बिलाल ने मैसेज में लिखा, ‘ ... मेरा नाम दीप्ति है मैं, सहारनपुर की रहने वाली हूं, मैंने करुला निवासी मुस्लिम प्रेमी अनीस से शादी की थी.. लेकिन वो अलकायदा का आतंकी निकला... उसने मुझे आतंकियों को बेच दिया है...आतंकी मेरे साथ रोज जबरदस्ती करते हैं.... प्लीज मुझे बचा लीजिए ’। बिलाल ने स्क्रिप्ट तो मजबूत लिखी थी लेकिन सर्विलांस के मास्टर एसएसपी नितिन तिवारी के सामने उसका खेल ढेर हो गया। अब वह सलाखों में है।



पुलिस लाइन में रविवार रात मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में करुला गली नंबर एक निवासी बिलाल पुत्र अली हसन ने दीप्ति बनकर पहला मैसेज नया मुरादाबाद के एक प्रापर्टी डीलर के मोबाइल पर 27 जनवरी को भेजा था। इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों को मैसेज करने लगा।
विज्ञापन



पुलिस ने कॉल की तो दीप्ति बने बिलाल ने मैसेज भेजा कि वह आतंकियों की कैद में है, कॉल रिसीव की तो आवाज सुनकर आतंकी मार डालेंगे। लिहाजा वह केवल मैसेज में बात कर सकती है। उसनेेे मैसेज भेजा कि उसका पति अनीस अलकायदा के इंडिया चीफ संभल निवासी आसिफ का दोस्त है। वह और उसके साथी आतंकी मिलकर उसके साथ रोज दुष्कर्म करते हैं।



ऐसे पकड़ा गया
दीप्ति के नाम से आने वाले मैसेज पुलिस महकमे को हिलाने के लिए काफी थे। लिहाजा एसएसपी ने तुरंत मैसेज भेजने वाले नंबर को सर्विलांस पर लेकर खुद मानीटरिंग शुरू कर दी। लोकेशन ट्रेस हुई और रविवार को बिलाल धरा गया। दीप्ति बनकर जिस अनीस को वह अपना पति और आतंकी बता रहा था, वास्तव में वह उसकी प्रेमिका का पति निकला। मझोला पुलिस ने केस दर्ज करके बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मैसेज करने के लिए उसने फर्जी आईडी वाले सिम का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें