फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडरेज, व्यापारी के मुंह पर मारी पिस्टल

Mon, 01 Feb 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-58 पर रविवार रात रोडरेज में कार सवार ने फरीदाबाद के व्यापारी जफर हुसैन के मुंह पर पिस्टल की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। उनके मुंह में पिस्टल डालकर गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


हाईवे पर हुजूम लग गया। आते-जाते वाहन रुक गए। इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

जफर हुसैन ने बताया कि वह फरीदाबाद में एनआईटी एरिया में रहते हैं। घटना के दौरान पत्नी के साथ मेरठ ससुराल से लौट रहे थे। कार धीमी चल रही थी, इस दौरान एक कार सवार पीछे ने ओवरटेक कर मेरी कार को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा।

विरोध जताया तो कार सवार ने पिस्टल से मुंह पर वार कर घायल कर दिया और मुंह में पिस्टल दे दिया। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों का समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें