फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में हो दिक्कत तो वाट्सएप पर करें शिकायत

Sat, 06 Jun 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में आपके साथ छेड़छाड़, मारपीट या फिर किसी भी तरह की घटना होती है तो चुप मत बैठिए। फोन उठाइए और वाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जी हां, रेलवे जीआरपी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए वाट्सएप नंबर जारी किया है।
विज्ञापन



कंट्रोल रूम में इसके लिए एक एसआई और दो सिपाहियों की तैनाती की गई है, जो वाट्सएप पर आने वाले मेसेज, कॉल और वीडियो पर नजर रखेेंगे। मुरादाबाद रेलवे मंडल के सभी जीआरपी थानों को इस नंबर से जोड़ा गया है, ताकि यात्रियों को मौके पर ही मदद मुहैया कराई जा सके। एसपी, जीआरपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को वाट्सएप नंबर 9454402548 का उद्घाटन किया है।


उन्होंने बताया कि यात्री वाट्सएप पर किसी भी वक्त शिकायत कर सकते हैं। वे मेसेज और वीडियो तो भेज ही सकते हैं साथ ही इस पर कॉल भी कर सकते हैं। यात्री इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 1512 के साथ ही 05912414097 पर भी शिकायत कर सकते हैं। अखिलेश कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के सभी 14 थानों को वाट्सएप नंबर से जोड़ा गया है। जागरूकता के लिए साइन बोर्ड बनवाया गया है, जिन्हें सभी थानों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



साइन बोर्ड पर वाट्सएप के साथ ही दूसरे कई नंबर लिखे हैं। खास बात यह है कि गुजारिश करने पर शिकायत करने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। इस  मौके पर सीओ राजन त्यागी, गाजियाबाद सीओ ओपी त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें