फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह छात्रा को उठा ले गए, रेप की कोिशश

Fri, 24 Mar 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कुंदरकी थानाक्षेत्र में शोहदे ने दुस्साहस की सारी हदें पार दीं। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को शोहदे ने घेर लिया और उसे खींचकर गेहूं के खेत में जाने लगे। आरोपी ने सरेराह छात्रा से बलात्कार की कोशिश की।
विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा के कपड़े तक फाड़ दिए। साहस दिखाते हुए छात्रा शोहदों से भिड़ गई और उसने शोर मचा दिया। छात्रा के शोर पर लोग जुट गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई।  पुलिसने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी बीए का छात्र है। 

कुंदरकी थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देकर अपने गांव लौट रही थी। छात्रा को अकेला देखकर एक युवक अचानक सामने आया और छात्रा को पकड़कर गेहूं के खेत में ले जाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा ने साहस जुटाते हुए युवक से भिड़ गई और हाथापाई होने के दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। जिसके बाद संपर्क मार्ग से होकर गुजर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर आ गए। खबर मिलने पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई।

उसने पूछताछ में अपना नाम आरिफ पुत्र हब्बल निवासी निवासी कुंदरकी बताया है। पकड़ा गया आरोपी बीए का छात्र है। हाथापाई के दौरान पीड़िता के कपड़े फट गए थे। घटना के बाद घबराई छात्रा को पीएचसी में लाकर मेडिकल परीक्षण कराया है जिसके बाद थाने ले जाया गया।   वहीं परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ कुंदरकी थाने में जमा हो गई और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने केसथानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा को दादा की तहरीर पर आरोपी आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें