मझोला थानाक्षेत्र में सिरफिरे आशिक ने जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी युवती का परिवार दहशत में था। आरोपी घर में घुसकर युवती को तंग करता था और विरोध करने पर वह पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। बेबस और लाचार परिवार सब कुछ सहन कर रहा था।
पुलिस से शिकायत दर्ज नहीं की। इसी का नतीजा था कि आरोपी ने शनिवार को घर में घुसकर युवती को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति गेट के सामने प्राइमेरी स्कूल के पास राजमिस्त्री महावीर सैनी का परिवार रहता है।
महावीर सैनी की तीसरे नंबर की बेटी पूनम कपड़ा सिंचाई करती थी और और नौवीं कक्षा की छात्रा थी। पूनम को पड़ोस में रहने वाला दबंग शिव दत्त सैनी डेढ़ माह से परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन पूनम उसे पसंद नहीं करती थी।
घर में घुसकर अश्लील करते और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देता था। शिव दत्त से पूरा परिवार परेशान था। उसके पिता से इसकी शिकायत की। लेकिन पिता ने उल्टा युवती के पिता को ही बूरा भला कहा। इसके बाद लाचार परिवार खामोश होकर अपने घर में बैठ गया था।
शुक्रवार की भी आरोपी शिव दत्त तमंचा लेकर उसके घर में घुस आ था। उसने उसे धमकाया था कि शादी के लिए तैयारी हो। वरना उसके परिवार को खत्म कर दूंगा। आरोपी युवती को अपने साथ भी ले गया था। लेकिन बाद में उसे छोड़कर चला गया था।
शनिवार सुबह युवती घर में मौजूद थी। इसी बीच शिव दत्त अपने पिता के साथ उसके घर में पहुंच गया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बेटी की चीख पुकार सुनकर मां भी बाहर आ गई।
तब तक आरोपी फरार हो गए थे। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया हुआ।