फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर बीएड छात्रा से ठगी

Sat, 23 Jul 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को लंदन की कंस्ट्रक्शन कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर बीएड छात्रा से तीस हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने छात्रा को मैसेज भेजकर बताया कि वह उसे एक बड़ा गिफ्ट भेज रहा है।
विज्ञापन


उसने कस्टम चार्ज के नाम पर छात्रा से एक एकाउंट में तीस हजार रुपये जमा करा लिए। ठगी का एहसास होने पर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज करा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इस ठगी की घटना को नाइजीरियन गैंग ने अंजाम दिया है। 

पीड़िता छात्रा रामगंगा विहार की रहने वाली है। वह सिविल लाइंस स्थित एक डिग्री कालेज से बीएड का कोर्स कर रही है। उसके पिता सेल्सटैक्स विभाग लखनऊ से एडिश्नल कमिश्नर पद से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 20 जून को उसके फेसबुक एकाउंट पर लंदन की एट न्यू कैस्टल कंट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्क इलविश फ्रेंडशिप के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। कई दिन तक चैटिंग चली।

इसके बाद आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया था। उसने बताया कि व्हाट्सएप पर भी दोनाें के बीच बातचीत चली। आरोपी ने 16 जुलाई को मैसेज भेजा कि वह उसे लंदन से एक बड़ा गिफ्ट भेज रहा है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई। 18 जुलाई को फिर से उसके बाद कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अफसर बताया और कहा कि विदेश से आपका पार्सल आया है। जिसका कस्टम चार्ज जमा करना होगा। आरोपी के झांसे में आकर छात्रा ने बताए गए एकाउंट में तीस हजार रुपये जमा कर दिए।

लेकिन इसके बाद छात्रा के घर पार्सल नहीं पहुुंचा। उसने उस नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ हो चुका था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

नाइजीरियन गैंग ने कारोबारी की पत्नी से की थी लाखों की ठगी
 सिविल लाइंस पुलिस ने दो माह पहले नाइजीरियन गैंग पकड़ा था। इस गिरोह ने बताया था कि दिल्ली में बैठे नाइजीरियन महिला व युवतियों को फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजते हैं।

दोस्ती होने पर उन्हें अपने झांसे में लेकर उससे एकाउंट में रकम जमा करा लेते हैं। सिविल लाइंस निवासी कारोबारी पत्नी से भी लाखों रुपये की ठगी करने की वारदात कबूल थी। उसे भी विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा लेकर ठगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें