ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। पंद्रह और बीस किलोमीटर की रफ्तार से ही ट्रेनें चल पा रहीं हैं। जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 45 ट्रेनें चलीं, जबकि 25 रेलवे स्टेशनाें पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह से कोहरा छाया रहा। सिग्नल देखने में भी दिक्कत रही।
शाम को आने वाली ट्रेनें सुबह को पहुंची। जबकि सुबह को आने वाली गाड़ी शाम को आ पा रही है।मंगलवार को काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस दो घंटे, अवध असम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, श्रम जीवी एक्सप्रेस आठ घंटे 35 मिनट, हिमगिरी एक्सप्रेस चार बजे, सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस ग्यारह घंटे, लिंक एक्सप्रेस छह घंटे 40 मिनट, राप्ती गंगा एक्सप्रेस छह घंटे 50 मिनट, जन नायक एक्सप्रेस चार घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे बीस मिनट, अवध असम एक्सप्रेस (अप) ग्यारह घंटे की देरी से चल रही है।
इन ट्रेनों समेत मंडल से गुजरने वाली 45 ट्रेनें कोहरे से प्रभावित हुई हैं। जबकि चार ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं। इन ट्रेनों के देरी से चलने से सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को उठानी पड़ी रहीं हैं।