फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी से चार लाख लूट

Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
छजलैट थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर बदमाशों ने  सेवानिवृत रेलकर्मी से चार लाख रुपए लूट लिए। घटना के समय रेल कर्मी बैंक से रुपये निकालकर अपने घर लौट रहा था। दिनदहाड़े हुई लूट से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों एवं एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की। रिटायर्ड रेलकर्मी ने मकान निर्माण के लिए यह रकम निकाली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छजलैट  थानाक्षेत्र के गांव सीकरी के रहने वाले सेवानिवृत रेलकर्मी नरोत्तम सिंह पुत्र छज्जू सिंह ने सोमवार दोपहर छजलैट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से चार लाख रुपए निकाले थे।

उन्होंने रुपए एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे और उसे साइकिल के कैरियर में दबाकर घर जा रहे थे। वह क्षेत्र के गांव सदरपुर से होकर कच्चे रास्ते से गांव के लिए जा रहे थे। जब यह सदरपुर और  सीकरी के बीच पहुंचे तो पीछे से दो युवक बाइक से आए। इन्होंने अपनी बाइक बराबर में लाकर साइकिल को जोर से धक्का देकर नरोत्तम सिंह को गिरा दिया।  
विज्ञापन


गिरते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने साइकिल के कैरियर से रुपयों वाला कट्टा खींचा और फरार हो गए। रेलकर्मी ने गांव में जाकर बताया। फोन से पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह, कांठ एसओ शरद मलिक, छजलैट के प्रभारी एसओ कपिल सिंह मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन  बदमाशों का कोई पता नहीं लग पाया। बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है। बैंक के एटीएम के गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। रेलकर्मी ने बताया कि वह मकान बनवा रहा है। उसी के लिए उसने यह रकम निकाली थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें