फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गार्ड के कुत्तों ने महिला को नोचा

Tue, 27 Dec 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
डॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब पालतू कुत्ते भी खुंखार होने लगे हैं। चंद्र नगर में सोमवार शाम रेलवे गार्ड के पालतू कुत्तों ने महिला को नोच डाला। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्होंने महिला को बचा लिया। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चंद्रनगर गली नंबर तीन में शीला (50) पत्नी नन्हें सिंह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ महेंद्र सिंह के मकान में रहती है। शीला और उसकी बेटियां कोठियों में चोका बर्तन का काम करती हैं। सोमवार शाम महिला कोठी में चोका बर्तन करने जा रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रेलवे गार्ड के पालतू कुत्ते दीवार कूद कर आ गए। कुत्तों के झुंड ने महिला को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला जख्मी हो गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने महिला को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन


खबर मिलने पर शीला की बेटी राधा, बीना व बेटा अवधेश पहुंच गया। वह महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। महिला के हाथ, पैर पर जख्म हैं। जिले में लगातार कुत्तों के हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें