फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच पहुंची उझारी, आफाक के घर की छापेमारी

Mon, 12 Sep 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 नेपाल समेत देश की पांच हजार से भी अधिक युवतियों को देह व्यापार के दलदल में धकेल चुके आफाक बाकरी के उझारी स्थित इकबाल हवेली में आखिकार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच ही गई। रविवार रात नौ बजे दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आफाक के घर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को आफाक के घर से कई अहम सुराग हाथ लगने की बात सामने आई है। हालांकि छापामार कार्रवाई की कवरेज से स्थानीय मीडिया को दूर रखा गया। 

करीब दस दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा जीबी रोड पर छापामार कर उझारी निवासी आफाक बाकरी व उसकी पत्नी सायरा बेगम को दबोचकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।  पुलिस के सामने आफाक ने नेपाल समेत देश की पांच हजार से अधिक युवतियों को कोठे तक पहुुंचाने की बात कबूल की थी। पुलिस ने आफाक की संपत्ति करीब चालीस पचास करोड़ रूपए मानी थी। क्राइम ब्रांच तभी से आफाक की संपत्तियों की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से क्राइम ब्रांच की टीम उझारी में पहुुंचे की चर्चा चल रही थी। दो दिन पहले गजरौला के दो होटलों पर भी दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा छापेमारी की गई थी। वहां से कई अहम सुराग टीम के हाथ लगे थे। रविवार रात नौ बजे सैदनगली पुलिस को साथ लेकर दिल्ली स्पेशल सेल क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने टीम के चार सदस्यों के साथ उझारी पहुंचे और आफाक की इकबाल हवेली में छापेमारी की। घर के सभी कमरों में यूं तो पहले से ही कीमती सामना व जरूरी कागजात हटा दिए गए थे। लेकिन टीम ने सभी कमरों में कच्चा चिटठा तलाशने की कोशिश की। सभी परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। करीब एक घंटे की छापामार कार्रवाई के बाद क्राइम ब्रांच की गाड़ी वहां से रवाना हुई। 

मीडिया कर्मियों को रखा गया दूर
 दिल्ली क्राइम ब्रांच की जैसे ही उझारी स्थित आफाक के घर पहुंचने की भनक स्थानीय मीडिया कर्मियों को लगी। तो मीडिया कर्मी सक्रिय हो गए और कैमरे लेकर इकबाल हवेली में घुसकर फोटो खींचने लगे। आरोप है कि इस दौरान दैनिक समाचार पत्र के दो मीडिया कर्मियों के कैमरे छीन लिए गए। चर्चा यह भी है कि एक पत्रकार को तो टीम ने हिरासत में भी ले लिया। 


आग की तरह फैली क्राइम ब्रांच पहुंचने की खबर
 जिस्मफरोशी के धंधे में पत्नी सायरा बेगम के साथ पकड़े गए आफाक बाकरी के घर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के पहुंचने की खबर उझारी कस्बे में आग की तरह फैल गई। हर कोई इकबाल हवेली की तरफ जाने लगा। इस दौरान लोगों में चर्चा चलती रही। इकबाल हवेली के चारों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय पुलिस भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास करती रही। 

आफाक के करीबियों में मचा हड़कंप
 जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़े गए आफाक बाकरी के घर जैसे ही दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंचने की खबर उसके करीबियों को हुई तो हड़कंप मच गया। आफाक के करीबी इधर-उधर छिपते नजर आए। कोई भी आफाक के घर नहीं पहुंच सका। उन्हें डर था कि टीम कहीं उन्हें तलाशने ना लगे। लोगों के मुताबिक आफाक के करीबी घरों से चंपत हो गए। जो रात दिन आफाक के घर के आगे पीछे मंडराते रहते थे। वह दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के सामने नहीं पहुंचे। बल्कि मोहल्ले में ही नजर नहीं आए। 
विज्ञापन



सभी सामान की बनाई वीडियो
दिल्ली के जीबी रोड पर जिस्म फरोशी के धंधे में पकड़े गए आफाक बाकरी के घर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने आफाक के घर सभी सामान की वीडियों रिकार्डिंग की। घर में रखे एक-एक सामान का फोटो खींचा और वीडियो बनाई। परिजनों से अलग-अलग पूछताछ के दौरान वीडियो बनाई गई। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें