फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा की हड्डी तोड़ी

Mon, 18 Jan 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर टक्कर मारकर छात्रा की हड्डी तोड़ देने की दुस्साहसिक घटना सामने आई है। मनचलों ने शुक्रवार को स्कूल से घर लौटती दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे बाइक से तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और जख्मी हो गई।
विज्ञापन



मनचलों की टक्कर से उसकी रीड़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। जख्मी छात्रा को टीएमयू में ले जाया गया। छात्रा के परिजनों ने घटना की बाबत पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मझोला थाना क्षेत्र में मंगूपुरा निवासी एक किसान की बेटी पाकबड़ा स्थित राजकीय इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि एक मनचला युवक उसे स्कूल आते जाते अक्सर परेशान करता था।


युवक उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। जिसकी वजह से छात्रा परेशान रहती थी। शुक्रवार को छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थी। मनचला बाइक लेकर उसके पीछे चलने लगा। साइड में आकर छात्रा पर फब्तियां कसने लगा। युवक की हरकतें हद से बढ़ीं तो छात्रा ने उसे डांट दिया और पुलिस में शिकायत की चेतावनी दी।
विज्ञापन




लेकिन इससे खफा मनचले ने अपनी बाइक से छात्रा को टक्कर मार दी। वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। छात्रा के सड़क पर गिरते ही मनचला फरार हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने छात्रा को तुरंत टीएमयू भिजवाया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि घटना में छात्रा की रीड़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।



हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। परिजन छात्रा को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। होश में आने पर छात्रा ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई तो परिवार भी दंग रह गया। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है। एसओ ने बताया कि चोटिल छात्रा के परिजनों ने पांच हजार रुपये लेकर मामले में फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें