फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब से सटाकर मारा फायर, उड़ा दिया दोनों का भेजा

Sat, 23 Dec 2017 02:19 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनियों में गिने जाने वाले हरपाल नगर और जवाहर नगर में देर शाम हुए दोहरे हत्याकांड से शहर दहल गया। अपराध नियंत्रण करने का दावा करने वाली पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए। जब शहर में दोहरे हत्याकांड की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैश हुई।
विज्ञापन


व्यापारी और डाक्टरों के परिवारों के घरों की वजह से हरपाल नगर और जवाहर नगर में चौबीस घंटे पुलिस चौकसी के दावे किए जाते हैं। लेकिन अपराधी सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। अब पुलिस परिजनों से पूछताछ कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

हालांकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी एक हत्यारे की फोटो कैद हो गई है। जिसके जरिये उस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।  । मौसा भतीजे के खून से हरपाल नगर और जवाहर नगर की गली लाल हो गईं। जबकि घटनास्थल के पास की दीवारों पर दूर तक खून के छींटें ही छींटें नजर आ रहे हैं। जबकि सड़क पर दोनों के भेजे पड़े थे।
विज्ञापन


महावीर शर्मा और राहुल को  करीब से गोलियां मारी गई थीं। भेजा उड़ाते हुए गोलियां पार हो गई। वारदात की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल के ठीक पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। उस फुटेज में देखा गया है कि महावीर शर्मा को पीछे से गोली मारी गई थी।

इसके बाद उसकी बाइक नाली में गिर गई। जबकि जवाहर नगर के सीसीटीवी फुटेज की खंगाली जा रहीं हैं। शहर की पॉश कालोनी में दो लोगों की हत्या करने के बाद हत्यारे तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने गली में फायरिंग की आवाज सुनी तो वह मौके की ओर गए। इसी बीच एक युवक तमंचा लहराते हुए जवाहर नगर की ओर भाग गया था।

 महावीर शर्मा को हरपाल नगर की गली में गोली मारी गई थी। इस गली में लोगों का ज्यादा आना जाना नहीं है। जबकि राहुल शर्मा को जवाहर नगर में रवि कौल के मकान के ठीक सामने गोली मारी गई थी। रवि कौल उस वक्त अपने दफ्तर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दरवाजे के सामने खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो महिलाएं चीखने लगी।

चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें सूचना दी गई। वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। हरपाल नगर में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए महावीर शर्मा के भाई रूपचंद्र शर्मा की नौ साल पहले लाइन पार सूर्य नगर में हत्या कर दी गई थी।

महावीर के भाई ने बताया कि उनके मोहल्ले में कुछ अपराधी कच्ची शराब का धंधा करते थे। उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में ऋषि पाल समेत पांच लोग जेल गए थे। महावीर के भाई का दावा है कि रूपचंद्र की हत्या में पकड़े गए आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

अब वह लगातार समझौता करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने शक जताया है कि उनही हत्यारोपियों ने महावीर और राहुल की हत्या की है।मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार सूर्य नगर निवासी महावीर(45) अपनी पत्नी पुष्पा और एक बेटी के साथ रहता था। जबकि दो भाई वीरेंद्र और महेश शर्मा हैं।

वीरेंद्र ड्राइवर है, जबकि महेश सिक्योरिटी गार्ड हैं। महेश ने बताया कि उनके एक और भाई रूपचंद्र शर्मा थे। आठ साल पहले लाइन पार में रूपचंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में ऋषिपाल समेत पांच लोगों को जेल भेजा दिया गया था। सभी आरोपी जेल सेे रिहा हो चुके हैं।

 महावीर शर्मा लाइन पार सूर्ये नगर में रहते थे। जबकि राहुल का परिवार दीनदारपुरा में रहता है। लेकिन दोनों की हत्याएं गलशहीद क्षेत्र में की गई है। जिससे संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दोहरे हत्याकांड के तार हरपाल नगर और जवाहर नगर से ही जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर पाल नगर और जवाहर नगर में इस हत्याकांड के तार जोड़ने में पुलिस जुट गई है।

महावीर के पास कोई बेटा नहीं था। एक बेटी है। वह अपने साढ़ूू के बेटे राहुल शर्मा को बेटे की तरह पाल रहे थे। राहुल को वह ज्यादा वक्त अपने साथ ही रखते थे। शुक्रवार शाम भी महावीर राहुल को साथ लेकर गए थे। सूत्रों का दावा है कि महावीर शाम की शाम किसी से अपनी रकम लेने के लिए थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें