मेरठ। मेरठ कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से छात्रों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव के बाद मेरठ कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में तनाव बना हुआ। शुक्रवार को छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी जानकारी लगने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मारपीट करने वाले छात्रों को पकड़ने लगी तो उन्होंने उनके साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद थाने से ओर पुलिस कॉलेज में पहुंची। पुलिस देखते ही आरोपी छात्र वहां से भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी अतुल को पकड़ा और जमकर धुनाई भी की। एसओ लालकुर्ती बीरेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि आरोपी अतुल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस से हाथापाई करने वालों की तलाश की जा रही है।
खास बात
एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, फरार आरोपियों की तलाश में दी दबिश