फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्लीपर कोच ट्रेन दौड़ाने का मामला

Tue, 14 Nov 2017 01:23 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुजरती ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना स्लीपर कोच बरेली-दिल्ली सवारी गाड़ी दौड़ाने के मामले में कार्रवाई की गाज टीटीई पर गिरी है। डीआरएम ने ट्रेन ड्यूटी दे रहे बरेली के टीटीई को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एसीएम को सौंपी है। वहीं जब तक बरेली दिल्ली पैसेंजर में स्लीपर कोच नहीं लगाया जाएगा तब तक बुकिंग बंद रहेगी।


बरेली से दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी रविवार की रात ग्यारह बजे मुरादाबाद पहुंची थी। इस ट्रेन में एक स्लीपर कोच भी लगता है। लेकिन रविवार को बिना स्लीपर कोच के ही ट्रेन बरेली से रवाना कर दी गई। स्लीपर में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियोें ने ट्रेन के जनरल डिब्बे बरेली से मुरादाबाद तक का सफर किया।
विज्ञापन


ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बिना स्लीपर कोच ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी सिपाही मौके पर पहुंच गए। देर रात सवा बजे तक यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन रवाना किया गया। इस मामले में ट्रेन में आन ड्यूटी रहे बरेली के टीटीई ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच एसीएम को साैंपी गई है। जब तक ट्रेन स्लीपर कोच नहीं लगा दिया जाता तब तक के लिए बुकिंग बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें