फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को खिलाने के लिए बेच दिया गया पोषाहार

विज्ञापन
women
विज्ञापन
सहसवान। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बांटा जाने वाला पोषाहार जानवरों को खिलाने के लिए बेच दिया गया। सूचना मिलने पर सहसवान पुलिस ने पोषाहार खरीदने वाले को दबोचा, लेकिन बेचने के बारे मे अनजान बनी हुई है। डीपीआरओ की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बेचा गया नौ कट्टा बाल पोषाहार पकड़ा। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डीपीआरओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को गांव खैरपुर खैराती में एक व्यक्ति के पोषाहार लाए जाने की सूचना मुखबिर ने दी। यह पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बांटा जाता। पुलिस ने दबिश देकर मौके से बाल पोषाहार भरे नौ कट्टे बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा जाने वाला खैरपुर खैराती गांव का ही मुशाहिद है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पोषाहार पांच हजार रुपये में खरीदा था, लेकिन यह नहीं बताया उसे बेचा किसने था। पुलिस ने इस मामले की सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी भोलानाथ गंगवार को दी। कार्यक्रम अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुशाहिद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें