शादी के बहाने पर लूटपाट करने वाले गैंग का मैनाठेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक रात की दुल्हन और उसके असली पति के संग गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने लूटे गए कुछ जेवरात बरामद किए है। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम जानकपुर निवासी योगेश ने प्रीति और गौरव निवासी गजरौला, ब्रहमपाल और उसकी पत्नी मुन्नी, जिला अमरोहा, जसवंत निवासी हंडालपुर थाना नखासा जिला संभल के खिलाफ शादी के बहाने धोखाधड़ी करने और माल समेट कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मैनाठेर कोतवाल ध्रुव कुमार ने इस मामले में जांच की तो एक रात की दुल्हन बनकर योगेश के घर में आई प्रीति और उसके पति रोहित उर्फ गौरव को धर दबोचा जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पूछताछ में प्रीति ने पुलिस को बताया कि योगेश घर में सुहागरात पर खुद को बीमार बताया था और अगले दिन ही भाई बनकर गौरव के नाम से उसका असली पति रोहित पहुंचा और दूल्हा और रात में उसके परिवार वालों को नशीली चाय पिला दी गई जिनके बेहोश हो जाने पर योगेेश के घर से एक लाख दस हजार की कीमत के जेवरात समेट लिए और योगेश की बाइक पर ही सवार होकर फरार हो गए थे।
दुल्हा बने योगेश और उसकी मां रामवती और भाभी इंद्रावती का दूसरे दिन से नशा उतरा था जिसके बाद एक रात दुल्हन बनकर आई प्रीति को षडयंत्र का राज उजागर हुआ था।
मैनाठेर कोतवाल ने बताया कि प्रीति और उसका पति रोहित उर्फ गौरव इंद्रा कालोनी थाना कटघर मुरादाबाद के रहने है
और उन्होंने गजरौला जिला अमरोहा के रहने वाले भगत नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों के साथ प्रीति की शादी की झांसा व धोखाधड़ी कर पैसा वसूलने का षडयंत्र रचने की योजना बनाई, वहीं गजरौला के अरूण भी प्रीति की शादी पहले एक अन्य व्यक्ति से कराना चाहाता था लेकिन वह शादी नहीं हुई थी,
लेकिन बाद में जसवंत के संपर्क में आने से शादी का षडयंत्र रचा गया और बीती 27 अक्टूबर-2017 को योगेश पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम जानकपुर थाना मैनाठेर के साथ गोरखनाथ शिव मंदिर गढ़मुक्तेश्वर से कराई गई थी।