फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर कंपनी से खरीदा था विस्फोटक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दीन दयाल नगर में स्कूल बैग में हुए धमाके के मामले में पुलिसकर्मी का बेटा आरोपी निकला तो पुलिस ने इस मामले में पैर पीछे खींच लिए। उच्चाधिकारी भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे, जबकि जांच में खुलासा हो चुका है कि कपूर कंपनी के पास से छात्र ने विस्फोटक खरीदा था। पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र पर कार्रवाई न करने के पीछे कारण उसकी मंशा को गलत न होना बता रही है।
रामगंगा विहार चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि कपूर कंपनी के पास स्थित एक दुकान से विस्फोटक खरीद थे, जिनसे पांच बम तैयार किए गए थे। इनमें से तीन बम को पूर्व में फोड़ा जा चुका है जबकि दो बम लेकर छात्र घूम रहे थे। इस मामले में अब तक एटीएस, इंटेलीजेंस, फोरेंसिक टीम ने जांच की। छात्र के बयानों को जब तस्दीक किया जाने लगा तो उसके झूठ की पोल खुलती गई। न केवल छात्र के झूठ बल्कि सिविल लाइन पुलिस की लापरवाही भी खुल गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने छात्र के बयान को तस्दीक भी नहीं किया और उसके बयान को ढाल बनाकर इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश की। जबकि इस मामले में जांच किया जाना अति आवश्यक था। क्योंकि इस धमाके की वजह से हजारों लोगों की नींद उड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे रामगंगा चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि छात्र के दोस्त ने कपूर कंपनी के पास से विस्फोटक (पटाखा या बम)खरीदा था, ये दोस्त भी पुलिसकर्मी का बेटा है। इनमें से तीन विस्फोटक का इस्तेमाल वह पूर्व में कर चुका था, दो उसके पास बचे थे। जिस उन्होंने बैग में रखा था। छात्र की मंशा गलत नही थी, उसका बैग गिरने के कारण विस्फोट हो गया था। ये सीसीटीवी कैमरे से भी स्पष्ट हो रहा है, इस वजह से छात्र के खिलाफ कार्र्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें