मूंढापांडे के ऊंचागांव में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार को कार करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिस वजह से उसके पैर में गंभीर चोट आई है।
कटघर के रुस्तमपुर बड़मार गांव में हेमराज रहता है। वह मझोला स्थित एक्सपोर्ट फर्म में बतौर चेकर कार्यरत है। गुरुवार की सुबह वह बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह ऊंचागांव पहुंचा तो वहां पर कार ने उसको टक्कर मार दी थी। सौ मीटर तक घसीटे जाने से वह गंभीर जख्मी हुआ और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूर तक घिसटे जाने की वजह से उसके पैर की अंगुलियाें में गंभीर चोट है।