फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिन दहाड़े किसान से चालीस हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाशमपुर- भांडली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने एक किसान से तमंचे के बल पर चालीस हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय किसान बैंक से रुपये निकालने के बाद अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अमसोली थानाक्षेत्र के सेवापुर पदारसपुर निवासी किसान राजेंद्र सिंह शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पाकबड़ा शाखा से रुपये निकालने गए थे। वह चालीस हजार रुपये निकालने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। किसान ने रुपयों को झोले में रखकर साइकिल पर टांग लिया। हाशमपुर से निकलने के बाद वह भांडली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। किसान कुछ समझ पाता। इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा दिखाकर किसान को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने किसान से रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद किसान ने शोर मचाया तो खेतों में गांव कर रहे ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश तब तक दूर निकल चुके थे। इंस्पेक्टर पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें