फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाइन पार मे मझोला चौराहे के पास शिव मंदिर में एक युवक चोरी मंगलवार दोपहर को चोरी करने पहुंच गया। युवक ने मंदिर में रखी गुल्लक के अंदर से चढ़ावे के रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान वहां पर पुजारी पहुंच गए तो आरोपी भाग निकला, आरोपी का पीछा कर उसे तीन सौ मीटर दूर पकड़ कर लोगों ने धुना। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी राजू ने बताया कि कुछ दिन पहले भी मंदिर में चोरी की वारदात की गई थी, वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे की चोरो का पता चल सके। मंगलवार को वह मंदिर से बाहर गए थे, इस दौरान मौका पाकर एक युवक मंदिर में घुस गया। वह मंदिर में रखी चढ़ावे की धनराशि चोरी कर रहा था। पुजारी ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकजुट हुए तो आरोपी पकड़ा गया, उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम अक्षय शर्मा निवासी पचपेड़ा थाना कटघर है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें