फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म कर्मचारी ने संदिग् ध हालत में जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संदिग्ध हालत में जहर खाने से एक फर्म कर्मचारी की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में कोहराम मचा है। जहर खाने की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहलिया गांव निवासी अरुण सिंह (25) की दो साल पहले शादी हुई थी। वह परिवार के इकलौता बेटा था। बहन शिवानी अविवाहित है। शादी के बाद अरुण पत्नी राखी के साथ जयंतीपुर स्थित नेता कालोनी में चाचा झंकार सिंह के मकान में रहता था। एक फर्म में वह चाचा के साथ पैकिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह नौकरी पर नहीं गया था। रात साढे़ आठ बजे वह फर्म जाकर चाचा का खाना देकर आया था, इसके बाद आकर छत पर सोने चला गया। रात को उसकी तबियत खराब हुई तो पत्नी राखी ने चाचा के परिजनों को बताया। अरुण को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, जहर खाने की वजह का पता किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में परिजनों से जानकारी जुटाई जाएगी। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें