फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रतिष् ठानों में छापे, 125 किलो नमकीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने गुरुवार को भी तीन प्रतिष्ठानों में छापामारी कर बेसन, आयल, नमकीन और पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। छापामारी के दौरान 125 किलोग्राम नमकीन भी जब्त की गई।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। टीमों ने मछरिया में राजवीर नमकीन फैक्ट्री में छापा मारकर पाम ऑयल, बेसन, नमकीन के सैंपल लिए। करूला में स्वीट्स से मावा और पनीर और करूला में ही कच्ची धानी, मस्टर्ड आयल और रंगीन पापड़ के नमूने जांच के लिए लिए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि राजवीर नमकीन फैक्ट्री से 125 किलोग्राम पैक नमकीन रखी थी। जिस पर कोई बैच नंबर और पैकिंग डेट नहीं थी। टीम ने नमकीन को जब्त कर लिया। फैक्ट्री संचालक को नोटिस भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
विनोद कुमार ने ग्राहकों से कहा कि कोई भी पैक खाद्य सामग्री खरीदते वक्त उसकी पैकिंग तिथि, संघटकों की सूची, पोषक तत्वों की जानकारी जरूर देखें। साथ ही उसका वजन, बैच नंबर, कोड नंबर, निर्माण की तिथि, कैपिटल लेटर में बेस्ट बिफोर की तिथि, निर्माता का नाम, पता एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निर्गत अनुज्ञप्ति संख्या का अवलोकन भी किया जाए। छापामार टीम में सहरिश शादात, बृजेश कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें