पाकबड़ा में हुई सोनू की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात को उसकी मंगेतर सहित तीन ने अंजाम दिया था। मंगेतर पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो तो उसने कबूल किया है कि उसे सोनू पसंद नहीं था, इसलिए मार डाला। अब पुलिस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जा सकता है।
गिंदौड़ा गांव में रहने वाले सोनू की शादी पाकबड़ा निवासी युवती से तय थी। 9 नवंबर को शादी थी। तीन नवंबर को बकैनिया गांव में सोनू का शव मिला था। परिवार वालों ने उसकी मंगेतर और मंगेतर की मां के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात में मंगेतर, उसकी मां के अलावा उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी शामिल था। मंगेतर ने वारदात से पहले अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था, जिससे की पुलिस उस पर शक न कर सके। उसी मोबाइल नंबर से कॉल कर सोनू को मिलने के लिए उसने 2 नवंबर को बुलाया था। इस दौरान ही हत्या की वारदात की गई थी।