फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की तर्ज पर विवेचना कर साइबर अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सीबीआई की तर्ज पर अब यूपी पुलिस भी साइबर अपराधियों से निपटेगी। उनकी धरपकड़ के लिए डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे। इस संबंध में मंडल के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की एक कार्यशाला बृहस्पतिवार को डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित की गई। जिसमें साइबर विशेषज्ञ और सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। विशेषज्ञों ने इन पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध रोकने के गुर बताए।
विज्ञापन

कुछ ही दिन पहले पुलिस अकादमी में डीजीपी ओपी सिंह ने साइबर अपराधियों से निपटना पुलिस के लिए चुनौती बताया था। उन्होंने कहा था कि साइबर अपराधियों से निपटने के लिए सीबीआई की मदद ली जाएगी। इसी क्रम में पुलिस अकादमी में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसका विषय विधिक प्राविधान था, इसमें आईजी बीके सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला में साइबर अपराध की विवेचना में प्रयोग की जाने वाली सही विधियों की जानकारी दी गई। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के तरीके साइबर विशेषज्ञ आर के टंडन और सीबीआई के अधिकारी एस के गौतम ने बताए। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से आज के दौर में फेस बुक, व्हाटसएप सहित अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल अपराधी कर रहे हैं। सोशल साइट पर अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था भंग की जाती है। इस दौरान मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी जे रविंद्र गौड, एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एएसपी अपर्णा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें