फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की भर्ती को वसूले गए 90-90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए 90-90 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा के सामने पहुंचे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती के नाम पर उनसे रुपये लिए गए हैं। रुपये लेने वाला कर्मचारी नेता उनकी फाइल स्वीकृत कराने को लगातार प्रयास कर रहा था। नगर आयुक्त ने शुरूआती जांच में पाए गए ऐसे 74 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी हैं। अन्य 50 कर्मचारियों की भर्ती की जांच की जा रही है।
नगर निगम में पिछले दिनों नाला सफाई के लिए आउट सोर्सिंग पर कर्मचारी रखे गए थे। इनको नाला साफ हो जाने के बाद निकाल दिया जाना था। उनके साथ ही नगर निगम के कुछ कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं ने सफाई कर्मचारी के नाम पर भर्ती शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर पिछले दिनों 148 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। इन कर्मचारियों को सफाई गोदाम पर भर्ती दिखाया गया था। संदेह होने पर यह फाइल रोक ली गई थी। शुक्रवार को कुछ कर्मचारी नगर आयुक्त के सामने उपस्थित हुए और अपना वेतन न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन


हमारी जानकारी के बिना ही कुछ कर्मचारी भर्ती कर लिए गए थे। इस मामले में कुछ विभागीय कर्मचारियों और कुछ कर्मचारी नेताओं के नाम सामने आए हैं। सभी 74 कर्मचारियों को तत्काल काम से हटा दिया गया है। निगम से उनको न तो कोई वेतन दिया गया है और न ही दिया जाएगा। निगम से जानकारी किए बिना किसी के झांसे में न आएं। - अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन


इन 74 कर्मचारियों की फर्जी भर्ती का खुलासा मैने ही कराया है। कुछ लोगों ने बेरोजगारों को वसूली कर भर्ती कर लिया था। ऐसे कर्मचारियों को चिंहित कर बाहर किया जाए। रुपये लेकर भर्ती करने का मामला मई का है। - ओमीलाल बाल्मिकी, सफाई कर्मचारी नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें