फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल से शहर के लोगों को चरसी बना रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगवाता है चरस, पहले भी जा चुका है जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
चरस, स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थ को बेचकर शहर के युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने वाला हिस्ट्रीशीटर आजम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कस्टडी में उसने कबूला कि वो स्टूडेंट्स को पिछले 17 साल से स्मैक और चरस बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से 1.90 लाख रुपये की नगदी, साढे़ पांच किलो चरस बरामद की है। आरोपी ने बताया कि उसे नेपाल से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहने वाले नशीले पदार्थ के तस्कर चरस लाकर देते हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आजम असालतपुरा का रहने वाला है। उसे शनिवार को एक सूचना पर असालतपुरा से पकड़ा गया। वह चरस बेचने की फिराक में वहां घूम रहा था। आजम ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह वर्ष 2,000 से नशीले पदार्थ की सप्लाई शहर में कर रहा है। इस संबंध में उसके खिलाफ करीब 11 मामले गलशहीद थाने में दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है, पुलिस ने उसको हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा है। वह जेल से छूटने के कुछ माह बाद दोबारा अपने नेटवर्क को मजबूत कर चरस और स्मैक का धंधा शुरू कर देता है। इससे उसे मोटी आमदनी होती है। आरोपी ने बताया कि करीब तीन माह पहले ही वह जेल से छूटा है। उससे नशीले पदार्थ की खरीददारी करने वालाें में स्टूडेंट्स, मजदूर, सहित कई ऐसे लोग भी हैं जो अन्य जगह उससे उससे खरीदी गई चरस को ले जाकर बेचते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आजम के संपर्क में नेपाल और बिहार में रहने वाले नशीले पदार्थों के तस्कर है। उनसे ही वह नशीले पदार्थ को नेपाल से मंगवाकर शहर में बेचता है। आजम को चरस मुहैया कराने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें