फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी, तहरीर
विज्ञापन


हसनपुर।
दुबई भेजने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लालबाग निवासी मोहम्मद इस्लामुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया शहर के मोहल्ला कायस्थान निवासी एक युवक लोगों को दुबई या साऊदी अरब भेजने का काम करता है। पासपोर्ट व वीजा बनवाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता है। तीन माह पहले दुबई भेजने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। लेकिन ना पासपोर्ट बना ना वीजा। बार-बार पूछने पर गुमराह किया जाता रहा। दस जून को जब उसके घर रुपये वापस मांगने गए तो उसके परिजनों ने बताया कि वह घर से फरार है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस दिलाए जाएं। बताया कि आरोपी शहर के कई लोगों को जाल में फंसा चुका है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें