फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूूंढापांडे के दौलतपुरा में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किशोरी की मौत रस्सी से बने फंदे पर लटकने से हुई है। जबकि उसके मामा का आरोप है कि भांजी की हत्या की गई है, इससे पहले किशोरी की मां की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है, देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। जबकि किशोरी के मामा ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, जिनमें किशोरी की सौतेली मां, पिता भी आरोपी हैं।
विज्ञापन

संभल के मंगनपुर में रहने वाली हूरबानो का निकाह दौलतपुरा में रहने वाले नवी मोहम्मद से हुआ था। दंपती की एक बेटी मुस्कान थी। मुस्कान के मामा अली हसन ने बताया कि 2005 में हूरबानो की कुंदरकी में रेलवे ट्रैक के किनारे हत्या कर दी गई थी, इसके बाद हूरबानो के पति ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके खिलाफ अली हसन ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, इन दिनों नवी मोहम्मद जमानत पर जेल से बाहर है। अली हसन ने बताया कि नवी मोहम्मद ने दूसरी शादी कर ली है। मुस्कान को वह नापसंद करते थे, जिस वजह से मुस्कान की हत्या की गई है। जबकि नवी मोहम्मद के रिश्तेदार अहमद अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को नवी मोहम्मद घर के बाहर गया था, बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इस दौरान ही मुस्कान ने आंगन में लटक रही रस्सी पर ही फंदा बनाकर उस पर लटककर जान दे दी। बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार वालों ने मुस्कान को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को जानकारी दी। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि मुस्कान के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसमें फंदे पर लटकने से मुस्कान की मौत होना बताया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें