फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ रोड पर दो पक्षों में चलीं बेल्टें, वाहन तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में कांठ रोड पर शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपियों ने यहां खड़ी अवर अभियंता की स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

कांठ रोड पर डोमिनाज पिज्जा के पास एक ब्यूटी पार्लर के बराबर में खोखा है। शनिवार रात खोखे के खडे़ युवक खुले में शौच करने लगे। इसी दौरान बाइक से आये दूसरे युवकों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से अन्य युवक भी आ गए। इसके बाद जमकर बेल्टें चलीं। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद मारपीट करते हुए युवक सड़क तक पहुंच गए। जिससे जाम लग गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक तोड़ दी। इसी बीच बरेली बीडीए में तैनात अवर अभियंता पीके गुप्ता की स्कूटी भी तोड़ दी। उनकी बाइक को ठेकेदार नूर आलम बाजार से सामान खरीदने लेने गया था। वहां से लौटते समय यह घटना हो गई। ठेकेदार की सूचना पर अवर अभियंता भी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें