फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार सराफ की दुकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने सराफ की दुकान से सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान की छत से जीने का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की केबिल तोड़ दी। इसके बाद यहां से सामान बटोर कर भाग गए। सुबह व्यापारी ने दुकान खोली तो वारदात की जानकारी हुई। जिससे बाजार के अन्य व्यापारियों में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
गलशहीद के ईदगाह चौक निवासी परिमल सिंघल की मंडी चौक बर्तन बाजार में फूल कुमार कमल कुमार ज्वैलर्स नाम से सराफा दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद परिमल अपने घर चले गए थे। रात में चोर छत से जीने का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए थे। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के केबिल तोड़ दिए। तब चोरों ने दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के और नकदी बटोर ली। इसके बाद चोर जीने के जरिये वापस चले गए। गुरुवार सुबह ग्यारह बजे परिमल सिंघल ने दुकान खोली। दुकान में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में इस वारदात की खबर बाजार में फैली तो अन्य व्यापारियों में भी दहशत फैल गई। खबर मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद व्यापारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने लगाकर घुसा चोर
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर कब्जे में ली। फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि चोर एक बजकर बीस मिनट पर जीने के जरिये दुकान में घुसा। उसने सबसे पहले कैमरों के केबिल तोड़ी और कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। चोर ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। जबकि उसके हाथों में भी दस्ताने थे।

तिजोरी को तोड़ने का किया प्रयास, लाखों का माल बचा
मुरादाबाद। कैमरे से जो फुटेज मिली है। उससे चोरों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। उसमें केवल एक ही चोर दिखाई दिया। व्यापारी ने बताया कि उसने महंगे जेवर तिजोरी में रख दिए थे। चोरों ने तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन चोर तिजोरी को तोड़ नहीं पाई। अगर चोर तिजोरी को तोड़ देते तो व्यापारी को ज्यादा नुकसान हो सकता था।

चौकी के पास वारदात, चौबीस घंटे रहती है पुलिस
मुरादाबाद। चोरों ने जिस जगह वारदात की। वहां से चंद कदमों की दूरी पर ही मंडी चौक चौकी है। इसके अलावा बाजार में रात के समय में पुलिस तैनात रही है। इसके अलावा बाजार में चौकीदार भी रहता है। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस चौकसी की पोल खोल दी।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम पहुंची, नमूने लिए
मुरादाबाद। विधि विज्ञान की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आरोपी ने अपने हाथों पर दस्ताने पहन रखे थे। जिस कारण टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें