फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात एक महिला और पांच साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन गुजर जाने के बाद लोगों ने दोनों के शव ट्रैक पर पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर जीआरपी अमरोहा भी आ गई। जीआरपी ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग पर हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात दस तीस वर्षीय एक महिला और पांच साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। महिला ने बुर्का पहन रखा था। जिससे माना जा रहा है कि महिला मुस्लिम थी। आस पड़ोस के थानों में इसकी जानकारी भेजी गई है। बाकी महिला और बच्ची की पहचान कराने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक के पास कैसे पहुंच गई महिला और बच्ची
मुरादाबाद। महिला और बच्ची कैसे ट्रैक के पास पहुंच गई। उन्हें ट्रेन में बैठना था तो स्टेशन पर जाना चाहिए था। लेकिन ट्रेन आने पर अचानक वह ट्रैक पर कैसे आ गई। उनके पास न कोई टिकट मिला है और न ही ऐसा कोई सामान मिला। जिससे दोनों की पहचान हो सके।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें