फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक व्यक्त करने गए मेयर को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मिकी के भाई की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे महापौर को कर्मचारी नेताओं ने घेर लिया। उनसे नर्सरी की जमीन पर आफिस बनाने के लिए जगह की मांग की गई। मेयर को जमीन पर मुकदमा लड़ने और निगम का अपना निर्माण न होने देने की चेतावनी भी मिली। विरोध के चलते महापौर ने शनिवार तक का समय मांगकर अपना पीछा छुड़ाया।
ओमीलाल वाल्मिकी ने तीन दिन पहले नगर निगम की नर्सरी को उजाड़कर संगठन का कार्यालय निर्माण शुरू कराया गया था। नगर आयुक्त के रुकवाने के बावजूद निर्माण बंद नहीं किया तो रात में डीएम के आदेश पर उसको गिराया गया। इस मामले में नगर निगम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी बीच ओमीलाल वाल्मिकी के भाई की मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को महापौर विनोद अग्रवाल शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसी दौरान सफाई कर्मचारी नेता चंदन, श्याम, मुरारीलाल शेषन और राजेश आदि ने उनको घेरकर कार्यालय निर्माण रोकने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर विरोध करना शुरू कर दिया। ओमीलाल वाल्मिकी ने स्पष्ट कर दिया कि कार्यालय नर्सरी पर ही बनकर रहेगा। इसके लिए मामला कोर्ट ले जाया जाएगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने कर्मचारी नेताओं को दो दिन का समय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शनिवार को बैठकर इस मामले का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई विरोध नहीं हुआ है। मैं शोक व्यक्त करने गया था। सभी अपने परिवार के सदस्य हैं। गमी का माहौल था, किसी से नाराजगी नहीं है। कोई निगम की जमीन पर कब्जा नहीं करेगा। सभी को साथ लेकर शहर का विकास कराना है। - विनोद अग्रवाल मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें